पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :- 

       (एम डी रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। बढ़ती धोखाधड़ी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए व शासन के फरमान के क्रम में पुलिस प्रशासन ने सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा ने की, जिसमें सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा और सतर्कता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू एवं दुरुस्त स्थिति में रखें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने सर्राफा व्यापारियों को विशेष रूप से आगाह किया कि किसी भी अंजान व्यक्ति या संदिग्ध ग्राहक से बिना सत्यापन के सोना-चांदी या अन्य कीमती सामान न खरीदें। यदि कोई ग्राहक माल बेचने आता है तो उसका वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) अवश्य लिया जाए और उसका पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए।

क्षेत्राधिकारी ने यह भी सुझाव दिया कि दुकानदार अपने यहां होने वाले प्रत्येक लेन-देन का विस्तृत विवरण दर्ज करें। किस ग्राहक ने कितना माल खरीदा या बेचा, उसका पूरा डेटा सुरक्षित रखने से भविष्य में किसी भी जांच में सहयोग मिलेगा और अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को पुलिस प्रशासन के सामने रखा। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक गोला कोतवाली अंबर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now