लखीमपुरखीरी:- (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : अजय कुमार मित्रा )
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर-खीरी)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोला पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 3:57 बजे गोला-लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम बेहड़ा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पप्पू पुत्र नसीर (40 वर्ष), निवासी ग्राम भुड़वारा, थाना गोला, जनपद लखीमपुर-खीरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना गोला में मु.अ.सं. 262/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल शाहरूख शामिल रहे।











