आरक्षी सुनील शुक्ला पुलिस सेवा से बर्खास्त

इस खबर को सुनें

लखनऊ :-  (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक डॉ.अजय कुमार मित्रा )
.#लखनऊ: विभागीय जांच के बाद आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, जांच में आरक्षी को सोशल मीडिया एवं मीडिया मंचों के दुरुपयोग, विभागीय अनुशासनहीनता तथा सेवा नियमों के लगातार उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसके बाद यह कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला सोशल मीडिया पर पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते रहे थे। उनके समर्थकों का आरोप है कि विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय आवाज उठाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

फिलहाल विभाग का कहना है कि बर्खास्तगी का निर्णय विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने के आधार पर लिया गया है। वहीं, भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर विभाग की ओर से अलग से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now