सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर निस्तारण, शेष के त्वरित समाधान के निर्देश।

इस खबर को सुनें

लखीमपुरखीरी  (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। तहसील गोला गोकर्णनाथ में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिला कलेक्टर ने की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 77 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 47 प्रार्थना पत्र राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित रहे, जिनमें से 7 का तत्काल निस्तारण किया गया तथा 40 शिकायतें जांच के लिए लंबित रहीं। पुलिस विभाग की 11, खाद्य एवं रसद विभाग की 7, ग्राम्य विकास विभाग की 4, विद्युत विभाग की 3, बैंक विभाग की 2 तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की 1 शिकायत प्राप्त हुई, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 9 मामलों को संयुक्त जांच के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now