श्रावण में मांसाहार बिक्री पर प्रतिबंध की मांग, भारतीय बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस खबर को सुनें

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )

श्रावण मास के दौरान छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आने वाले लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों की सुविधा एवं धार्मिक वातावरण बनाए रखने की मांग को लेकर भारतीय बजरंग दल ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में श्रावण मास के दौरान गोला नगर व मंदिर परिसर के आसपास बकरा, मुर्गा, अंडा, मछली और बिरयानी सहित मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। साथ ही प्रसाद की दुकानों पर दुकान स्वामी का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने की भी मांग उठाई गई।

इसके अलावा संगठन ने सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छ पेयजल, महिला-पुरुषों के लिए साफ-सुथरे शौचालय, बेहतर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में नगर व आसपास घूम रहे आवारा गोवंशों को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाने, उनके भोजन-पानी एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अवैध बैटरी ऑटो-रिक्शा और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की गई, ताकि सावन मेले के दौरान जाम की समस्या कम हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश मंत्री अशोक जोशी, जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now