गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का बजाज ग्रुप पर दबाव, कुशाग्र बजाज के नाम सौंपा गया ज्ञापन

इस खबर को सुनें

📍गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )

भारतीय किसान यूनियन (अमन संधू) एवं क्रांतिकारी किसान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के अधिकारियों को बजाज ग्रुप के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने गन्ना मूल्य का समयबद्ध भुगतान, 14 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने तथा देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान की मांग उठाई। साथ ही शुगर प्रमोशन पॉलिसी के तहत लंबित बकाया राशि का शीघ्र समाधान कराने की भी मांग की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि किसान अपनी मेहनत का उचित मूल्य चाहता है और सरकार व चीनी उद्योग के बीच किसी भी वित्तीय विवाद का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना चाहिए।

वहीं, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन को शीघ्र ही कंपनी के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज तक पहुंचा दिया जाएगा।

इस दौरान कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित कई किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now