लखीमपुर खीरी। (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को अटल सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं लक्ष्य आधारित कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा पोर्टल पर सही एवं अद्यतन जानकारी अपलोड करें।
समीक्षा के दौरान डीएम ने खराब प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी जताई और स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
#न्यूजलखीमपुरखीरी












