राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने हेतु सदर चौराहे पर पालिकाध्यक्ष ने बनवाया कूलिंग प्वाइंट

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी।       (रिपोर्ट : डॉ. अजय मित्रा )

नगर पालिका परिषद छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा नगरवासियों एवं राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सदर चौराहे के पास कूलिंग प्वाइंट का निर्माण कराया गया है।
इस कूलिंग प्वाइंट पर बैठने हेतु सोफा, कुर्सियां, शीतल पेयजल एवं कूलर की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे बाजार आने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके। दिनांक 19 मई, मंगलवार सायं इस जनहितकारी व्यवस्था का उद्घाटन भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं मंदिर दर्शन के लिए आते हैं, जिन्हें भीषण गर्मी में कठिनाई होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुविधा हेतु कूलिंग प्वाइंट की व्यवस्था की गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा भीषण गर्मी में आमजन की सुविधा के लिए सदर चौराहे पर कूलिंग प्वाइंट की व्यवस्था किया जाना सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं जनप्रतिनिधि सदैव सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की भावना से कार्य करते हुए जनता को राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह व्यवस्था राहगीरों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में सभासद आशीष अवस्थी, रज्जन खान, सुशील कश्यप, रामचन्द्र राठौर, एस.पी. सिंह चौहान, गीता विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, रेखा मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, नगर मंत्री सीमा वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष सुमित शाह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, विजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now