गोला नगर पालिका को मिला नया अधिशासी अधिकारी, मुकेश कुमार मिश्र ने संभाला कार्यभार

इस खबर को सुनें

नये अधिशासी अधिकारी का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने किया स्वागत

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : महेश चन्द गोला खीरी )

लखीमपुर खीरी।

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ को नया अधिशासी अधिकारी मिल गया है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद गंगाघाट, उन्नाव से स्थानांतरित होकर आए मुकेश कुमार मिश्र ने नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने नगर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जलभराव की समस्या के निराकरण, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद नगर पालिका को पूर्णकालिक अधिशासी अधिकारी मिला है। इससे नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति मिलेगी।

नगर के लोगों को उम्मीद है कि नए अधिशासी अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद सफाई, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में सुधार देखने को मिलेगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now