प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की जांच में 05 टीमें जुटी

इस खबर को सुनें

ब्रेकिंग न्यूज़ प्रयागराज :  (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.#प्रयागराज।   शहर के साउथ मलाका क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमों का गठन किया है, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

पुलिस को घटनास्थल से एक दफ्ती का टुकड़ा मिला है, जिस पर कथित रूप से लिखा था, “बंटी, बबली, बहू ने मारा है।” इस सुराग के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस का ध्यान अश्विनी की कथित पत्नी ऋतु की ओर भी गया है। बताया जा रहा है कि ऋतु कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आई थी, जबकि अश्विनी फिलहाल कौशाम्बी जेल में बंद है। पुलिस अब ऋतु की तलाश में जुटी हुई है और उससे पूछताछ को जांच के लिए महत्वपूर्ण मान रही है।

अधिकारियों का कहना है कि घटना के जल्द खुलासे के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now