उप जिलाअधिकारी की अध्यक्षता मे मोहर्रम को लेकर अलीगंज में हुई पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊंचाई 10 फुट से अधिक न रखने के निर्देश

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :-

(मानव दर्पण न्यूज़ :संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ खीरी/मोहर्रम त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर गोला कोतवाली की चौकी अलीगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोला उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बैठक में मौजूद ताजियेदारों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी की जिम्मेदारी है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया जमीन से 10 फुट से अधिक ऊंचा नहीं होना चाहिए।

इस दौरान गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बैठक में ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों की समीक्षा की गई। रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों व अन्य अवरोधों की जानकारी लेकर तत्काल निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम ताजियेदार, जनप्रतिनिधि व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now