भौकाल दिखाने के लिए 71 हजार रुपए मंथली किराए पर ली थी स्कार्पियो

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :     (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : धर्मवीर )

लखीमपुर। शहर में अपना भौकाल बनाने के लिए हर्ष और आदर्श ने 71-71 हजार रुपए मंथली पर दो काली स्कॉर्पियो किराए पर ली थी। स्कॉर्पियो में vip लाइट जैसी दिखने वाली लाइट भी लगवाई और अंदर विधानसभा का फर्जी स्टीकर भी रख रखा था। युवक स्कॉर्पियो में अपने दोस्तों के साथ घूमते थे और भौकाल बनाते थे। रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की जाती थी। लेकिन जब यह युवक स्कॉर्पियो का किराया नहीं दे पाए तो लखनऊ से उनका मालिक लखीमपुर आ गया। विवाद हुआ तो कोतवाली पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो सीज कर दी। दोनों युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। दोनों युवक लखीमपुर शहर के रहने वाले हैं। एक के पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर है, दूसरे के पिता एक छोटी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके परिवार की माली हालत ऐसी नहीं है कि इन गाड़ियों का किराया भर पाए।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now