लखीमपुर खीरी
(एम डी रिपोर्ट : धर्मवीर संवाददाता लखीमपुर खीरी )
लखीमपुर
खमरिया पंडित। कस्बा खमरिया पंडित में ई-रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण काफी देर तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम में दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करे और ई-रिक्शा संचालन के लिए निर्धारित स्थान तय किए जाएं, तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से नियमित यातायात व्यवस्था बनाए रखने, अतिक्रमण हटाने तथा ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।











