लखीमपुर खीरी ( रिपोर्ट : पी. एल. विशारद मोहम्मदी )
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय पर तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में बिजली व्यवस्था प्रमुख मुद्दा रही। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मदी डिवीजन के लिए 83 नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 17 ट्रांसफार्मर नगर क्षेत्र में लगाए जाएंगे। साथ ही भानपुर, बसबरवा और बावरिया क्षेत्रों को नगर विद्युत व्यवस्था से जोड़ने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, जलभराव की समस्या के समाधान तथा 12 जुलाई के वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।












