सावन मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, हैदराबाद थाना प्रभारी ने संभाली कमान। आगामी सावन

इस खबर को सुनें

गोला खीरी (रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

आगामी सावन मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनील मलिक के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।

इसके साथ ही थाना प्रभारी ने कस्बा ममरी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया।

इस दौरान चौकी प्रभारी अजान आशोक कुमार सिंह, ढखवा जय नारायण यादव, विनोद पांडे, हेमंत कटियार सहित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now