बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 120 श्रद्धालुओं का जत्था गोला से रवाना, पालिकाध्यक्ष ने तिलक कर दी शुभकामनाएं

इस खबर को सुनें

#लखीमपुरखीरी      ( एम डी रिपोर्ट : महेश चन्द गोला खीरी )

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 27 जून नगर के श्री धर्मादा समिति गौशाला स्थित कैंप कार्यालय से शनिवार को बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए 120 श्रद्धालुओं का जत्था विधिवत रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने श्रद्धालुओं का तिलक कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

शिवभक्त सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में रवाना हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि बाबा अमरनाथ के दर्शन का अवसर अत्यंत सौभाग्य से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बाबा बर्फानी से सभी यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, नगर मंत्री राजेश जोशी, नामित सभासद रामचंद्र राठौर, शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार, संजीव दीक्षित, लवकुश अवस्थी, अनिल जलोटा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now