लखीमपुर खीरी।
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : पी.एल. विशारद मोहम्मदी खीरी )
मोहम्मदी खीरी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के अंतर्गत मोहम्मदी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे स्थित गांव गोकन की गौशाला परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी माता के नाम एक पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने औषधीय एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया), ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, एसडीएम चलवुराज आर., सीओ अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक उमेश चौरसिया, कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह, आनंद गुप्ता (एमडी), दून पब्लिक स्कूल के सहायक प्रबंधक सतनाम सिंह, विमल अवस्थी, रेंजर निर्भय प्रताप शाही, डिप्टी रेंजर अखिलेश सिंह, वन दरोगा विजय सिंह, रोहित श्रीवास्तव, अनूप कुमार सहित वन विभाग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अभियान के तहत 1100 पौधों का रोपण किया गया, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने साक्षी बनकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने वृक्षारोपण महाकुंभ को जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना दिया।












