लखीमपुर खीरी : (रिपोर्ट : धर्मवीर संवाददाता लखीमपुर खीरी )
लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज तथा स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रोकथाम के लिए सख्त चेकिंग के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।












