थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :- ( रिपोर्ट : मानव दर्पण न्यूज़ )

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के संन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में तथा थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में आज दिनांक 21.06.2026 को थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलेंडर UP 31 AF6494 को बरामद करते हुये मोटरसाइकिल चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी ग्राम हैदराबाद जनपद खीरी को ग्राम बेलवा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा दिनांक 20.06.2026 को उक्त मोटरसाइकिल धिरावा मन्दिर से चुराई गई थी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय खीरी के समक्ष विधिक कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now