लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 लोग जिंदा जले! सीएम योगी ने दिए जाँच के निर्देश

इस खबर को सुनें

अलीगंज के कोचिंग में लगी भीषढ़ आग छज्जे से कूद कर बच्चों ने बचाई जान  ( एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आईटी कंपनी का एक कोचिंग सेंटर है. इसी में आग लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर आग इतनी भयंकर है कि अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. अब तक मौके से 14 शव निकाले जा चुके हैं.

मौके पर आग और धुएं के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. कई बच्चे तो जलती आग से बचने के लिए ऊपर से कूद गए. दमकलकर्मी छत से बिल्डिंग की दीवार तोड़कर अंदर घुसे हैं. इसी बीच एक पुलिसकर्मी की इंसानियत दिखाई दी. आग में जलकर छटपटा रही एक बिल्ली को वो गोद में उठाए भागते हुए और मेडिकल टीम को सौंपा. बिल्ली की हालत इतनी खराब थी कि वो बस खुद को एहसास दिलाने की कोशिश कर रही थी कि वो जिंदा है.

उधर, बिल्डिंग में आग लगने की खबर सुनकर कोचिंग कर रहे बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए. हर कोई एक-दूसरे को दिलासा दे रहा था कि सब कुछ ठीक होगा. पर अंदर ही अंदर सब रो रहे थे और आंखें बस उस आग को चीरते हुए अपने बच्चे को सकुशल आता देखने को लालायित हैं. अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. उस समय वो अलीगढ़ में थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने अपना दौरा रद्द कर दिया है. वो वापस लखनऊ आ रहे हैं.

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now