नीमगांव पुलिस ने 3 अंतर्जनपदीय साइकिल चोरों को दबोचा, 3 चोरी की साइकिल

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी। (एम डी रिपोर्ट :डॉ. अजय कुमार मित्रा)

नीमगांव थाना पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान 3 अंतर्जनपदीय साइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 3 चोरी की साइकिलें भी बरामद की गई हैं।

सिकंदराबाद चौकी प्रभारी राम गौरव ने बताया कि दोपहर में पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी पिकट भुलैयाखेड़ा गांव के पास मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में 3 युवक दिखाई दिए। कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने चोरी की बात कबूल ली।

गिरफ्तार आरोपी सभी शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं:
1. जाबिर अली पुत्र कादिर अली, निवासी ग्राम नगला बलेटू, थाना सिधौली
2. मुबारिक अली पुत्र शमशाद अली, निवासी ग्राम नगला बलेटू, थाना सिधौली
3. वसीम शाह पुत्र शेर अली शाह, निवासी ग्राम नगला बलेटू, थाना सिधौली

तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
चौकी प्रभारी राम गौरव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र शुक्ला, निसार अहमद और सुग्रीव गंगवार शामिल रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now